मैनपुरी: आम के पेड़ पर लटकता मिला एक शख्स का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

0
18

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में आम के पेड़ पर एक शख्स का झूलता हुआ शव आसपास के लोगों ने देखा। घटना की जानकारी जो पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पेड़ पर लटकता शव देख लोगों के फूल गए हाथ पांव

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में उस समय एक गांव में हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। बताते चले कि मामला भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर का है। यहां 65 साल के कृपाल सिंह रहा करते थे। आज जब कुछ लोग एक आम के पेड़ के पास से गुजरे तो उन्होंने देखा की कृपाल सिंह का शव फांसी की फंदे पर झूल रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं इस मामले में परिवार के लोगों को जानकारी दी गई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर में आम के पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता मिलने की जानकारी जब क्षेत्राधिकारी और पुलिस को हुई तो मौके पर टीम पहुंच गई। फांसी के फंदे से कृपाल सिंह के शव को नीचे उतरवाया गया। फिर बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि एक व्यक्ति ने स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके यहां पर पारिवारिक क्लेश हुआ। इनके दो बेटे हैं एक बेटा फिरोजाबाद में मेहनत मजदूरी करता है। दूसरा कृपाल सिंह के पास में रहा करता था। फिलहाल में पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।