आईपीएल 2023 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने उठाया बड़ा कदम

आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी।

0
69

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान हैं। वह 2008 से लगातार इस टीम की अगुआई कर रहे हैं और इस शहर को अपना दूसरा घर भी मानते हैं। शायद यही कारण है कि, जब उन्होंने खेल के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने व्यवसाय का विस्तार किया तो इसके लिए उन्होंने तमिलनाडु को चुना। भारतीय टीम के कप्तान कहे जाने वाले एमएस धोनी अब खेल के मैदान के साथ फिल्मी पर्दे के लिए भी सुपरहिट फॉर्मूले बनाते और आजमाते नजर आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी एक तमिल फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं

महज कुछ दिन पहले खबर आई थी महेंद्र सिंह धोनी एक तमिल फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। शुरुआत में इसे अफवाह समझा गया पर कुछ ही दिनों में इस पर मुहर भी लग गई। वह अपने प्रोडक्शन बैनर धोनी एंटरटेनमेंट के तहत एक तमिल फिल्म का निर्माण करेंगे। उनका पहला तमिल प्रोडक्शन वेंचर ‘एलजीएम’ (LGM) यानी ​​’लेट्स गेट मैरिड’ नाम का एक हल्का-फुल्का फैमिली ड्रामा होगा।

धोनी एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी धोनी है

महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का डायरेक्टर रमेश थमिलमणि (Ramesh Thamilmani) हैं, जो एक गायक के तौर पर भी कार्य कर रहे है। ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, धोनी एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी धोनी ने इस फिल्म का कंसेप्ट तैयार किया है।

इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विश्वजीत ने की है

बता दें कि, फिल्म ‘एलजीएम’ को चेन्नई में एक पूजा समारोह के दौरान लॉन्च किया गया, जिसमें कई मशहूर सेलिब्रिटी शामिल थे। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना मुख्य किरदार में नज़र आने वाले है। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विश्वजीत ने की है।

तमिल सिनेमा में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए साक्षी धोनी ने कहा, “हम यहां काम करने और इस तरह की और सार्थक कहानियां करने के लिए उत्सुक हैं।” चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में धोनी पूरे तमिलनाडु में ‘थाला’ के नाम से मशहूर हैं, जिसका मतलब होता है ‘बड़ा भाई’। उन्हें तमिलनाडु के लोग अविश्वसनीय रूप से प्यार करते हैं।