Maharashtra: Youtube पर वीडियो देखकर नाबालिग ने किया सुसाइड

नागपुर केक्करदरा इलाके में12 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पता चला कि बच्चा मोबाइल में यूट्यूब पर सुसाइड करने के वीडियो देखता था।

0
74

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इसी स्थान पर एक 12 वर्षीय बालक ने फांसी लगा ली। उन्होंने कथित तौर पर YouTube पर खुद को मारने का तरीका खोजा। इसके बाद उसने खुद को खत्म कर लिया। परिवार का दावा है कि वह पूरा दिन फोन पर ही बिताता था।

दरअसल, घटना नागपुर के बारा के सक्करदरा इलाके की है। यहां 12 साल का बालक फांसी के फंदे पर लटका गया। बताया गया कि वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। वह दिन भर मोबाइल फोन पर बिजी रहता और यूट्यूब वीडियो देखते रहता था।

गुरुवार शाम को 12 साल का बच्चा घर की छत पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार और पड़ोस के लोग तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह दिनभर मोबाइल फोन चलाता रहता था। जब पुलिस ने उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखी तो सब हैरान रह गए।

सुसाइड करने की वीडियो देखा करता था बच्चा

पुलिस के मुताबिक बच्चा दिनभर सुसाइड करने की वीडियो देखा करता था। उसके मोबाइल के यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में सुसाइड करने के तरीकों के कई वीडियो मिले है। पुलिस का कहना है कि संभवत: बच्चे पर इन्हीं वीडियो का असर हुआ और वह फांसी पर लटक गया और उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, अपने इकलौती संतान की मौत के बाद से मां-बाप सदमे में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) पुलिस ने लोगों से अपील की है। पुलिस का कहना है कि मां-बाप को ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे मोबाइल में क्या देखते है। बच्चों को पर ध्यान जरूर दे।