Madhya Pradesh: मंडला में एक महिला सरपंच से दुष्‍कर्म

पीड़िता ने घटना के बाद अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी।

0
56
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के मंडला से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला सरपंच के साथ रेप की घटना हुई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस को रेप पीड़िता सरपंच की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस विधायक ने भी इसे लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया। इस घटना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि यह दोनों का व्‍यक्तिगत मामला है। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला सरपंच ने दूसरे गांव की एक अन्‍य महिला सरपंच के पति पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। महिला सरपंच के आरोप से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। शिकायत मिलने पर स्‍थानीय पुलिस ने तत्‍काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने सरपंच पति प्रेम सिंह धुर्वे पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्‍कर्म पीड़िता महिला सरपंच और आरोपी प्रेम सिंह धुर्वे दोनों ही ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी हैं। ऐसे में इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वालीं महिला सरपंच और बलात्‍कार का आरोपी दोनों ही ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी हैं, ऐसे में इस मामले से सनसनी फैल गई। इन सबके बीच निवास से कांग्रेस विधायक डॉक्‍टर अशोक मर्सकोले ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह दोनों (महिला सरपंच और आरोपी प्रेम सिंह धुर्वे) का व्‍यक्तिगत मामला है। उन्‍होंने आगे बताया कि मामले में जांच चल रही है।

इससे पहले सिवनी के बरघाट थाना अंतर्गत मैली ग्राम पंचायत में एक सरपंच पर रेप का आरोप लगा था। आरोप था कि बच्चे का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर सरपंच संतोष गौलवंशी ने महिला से रेप किया। पीड़िता ने घटना के बाद अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद मामले की शिकायत बरघाट थाने में दी गई थी। शिकायत पर आरोपी सरपंच के विरुद्ध दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरघाट थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी सरपंच को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी।