लखनऊ: अखिलेश और अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

0
15

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधने का काम किया।

केजरीवाल बोले जल्द होगी सीएम योगी की छुट्टी

इंडिया गठबंधन की तरफ से कल कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के द्वारा एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। जहां दोनों ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया था। तो वही आज फिर से इंडिया गठबंधन की एक बैठक की गई और इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि अगर फिर से देश में मोदी सरकार बनती है तो दो या तीन महीने में ही मोदी जी सीएम योगी को पद से हटा देंगे जिस तरीके से पहले बीजेपी के दिग्गज नेताओं को इन लोगों ने हटाने का काम किया था। देश के प्रधानमंत्री 400 पार की बात कह रहे हैं। सब लोगों के अंदर से इस बात को लेकर पता कराया गया तो पता चला कि यह लोग संविधान को खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी और संघ के लोग हमेशा से आरक्षण के खिलाफ रहे हैं। केजरीवाल ने एक और दावा किया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाएंगे लेकिन उन्होंने इससे पहले एक नया सिस्टम बना लिया है जिसकी तहत वह अपनी कुर्सी पर अमित शाह को बैठा देंगे। जो भी लोग इसमें वडा बना रहे हैं उनको यह लोग पहले ही हटा चुके हैं चाहे बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हो या फिर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हो इनको बीजेपी पहले ही हटा चुकी है।

अखिलेश ने कहा 140 भी सीट नहीं जीत रही भाजपा

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तो भारतीय जनता पार्टी को भी लगने लगा है कि वह सत्ता से जाने की तैयारी कर रहे हैं।क्योंकि चार चरणों में हुए मतदान में इनको पता चल गया है कि इनकी क्या हालत हुई है। अगर बात की जाए की चार चरणों इनको कितनी सीटें मिल रही है तो मेरे अनुमान से इनको 143 सीटे ही मिल रही है। अखिलेश बोले कि आप लोगों को एक बात याद रखना है कि यह लड़ाई रोटी, कपड़ा, मकान और संविधान को बचाने के लिए है। अगर अब तक की सबसे झूठी पार्टी देखी जाए तो बीजेपी ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी निकल कर सामने आई है। बीजेपी वाले शोर मचा रहे हैं अबकी बार 400 पार। क्योंकि यह लोग रिजर्वेशन को खत्म करना चाहते हैं। बाबा साहब के संविधान को यह लोग नहीं मानते हैं। लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। तो हम लोग मिलकर बीजेपी वालों को सबक जरूर सिखाएंगे।