LSG vs MI, IPL 2023: मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से हराया

1
7
LSG vs MI

LSG vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को चेपॉक में आईपीएल 2023 एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस की पारी

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 182/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा और इशान किशन के रूप में अपने दो विकेट जल्दी खो दिए, लेकिन सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन की जोड़ी ने टीम को पटरी पर ला दिया। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 33 रनो का योगदान दिया। लखनऊ के लिए अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने चार विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी

मधवाल ने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे लखनऊ की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। मार्कस स्टोइनिस ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए। आकाश मधवाल को प्लेयर ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया।

इस मैच में हार के साथ लखनऊ का प्लेऑफ में पहली जीत हासिल करने का सपना टूट गया। यह टीम पिछले साल भी एलिमिनेटर मैच खेली थी और हार गई थी। मुंबई अब क्वालीफायर 2 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के साथ अपने घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच 26 मई को खेला जाएगा।

LSG vs MI प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), क्रुनाल पांड्या (सी), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान।

Comments are closed.