Lalit Modi: कौन होगा उत्तराधिकारी? बेटी से की हॉस्पिटल में सलाह

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की तबीयत खराब है, वो लंदन के हॉस्पिटल में एडमिट है|

0
51

कोरोना होने के बाद से ललित मोदी (Lalit Modi) लंदन के हॉस्पिटल में एडमिट हैं| केके मोदी फैमिली ट्रस्ट में चल रहे पारिवारिक संपत्ति विवाद के मध्य उन्होंने हॉस्पिटल से ही अपने उत्तराधिकारी के नाम का एलान कर दिया है| ललित मोदी (Lalit Modi) ने तत्काल बेटे रुचिर मोदी को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया है|

ललित मोदी ने अपने बेटे को बनाया उत्तराधिकारी

ललित मोदी (Lalit Modi) ने कहा कि, उन्होंने ये फैसला अपनी बेटी से बातचीत करने के बाद ही लिया है| कारोबारी समूह केके मोदी फैमिली ट्रस्ट में जारी विवाद के बीच लंदन के हॉस्पिटल में एडमिट ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बेटे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की है| ललित मोदी (Lalit Modi) ने बयान में कहा कि, “मेरी और मेरी बेटी की यही राय है कि ललित कुमार मोदी परिवार के कामों और ट्रस्ट के कामों का पूरा नियंत्रण अब बेटे रुचिर मोदी को सौंप देनी चाहिए|”

ललित मोदी ने अपने बयान में बताया, “मैंने अपने परिवार के मामलों के नियंत्रण को बेटी आलिया के साथ बातचीत के बाद बेटे रुचिर को सौंपने का फैसला किया है| साथ ही ट्रस्ट में अपने लाभ के हितों की कमान भी बेटे को सौंपने का फैसला किया है|”

सम्पति को लेकर चल रहा विवाद

केके मोदी फैमिली ट्रस्ट में मां और बहन के साथ ललित मोदी का विवाद चल रहा है| ये विवाद पारिवारिक संपत्ति पर नियंत्रण को लेकर है| इस बीच ललित मोदी (Lalit Modi) ने कहा कि, ये कानूनी विवाद थकाऊ और कठिन है| इसे खत्म करने के लिए कई बार बातचीत हो चुकी है| हालांकि, इसके बाद भी इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है| इससे मुझे काफी दिक्क़ते और परेशानिया हुई है|

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की तबीयत खराब है, वो लंदन के हॉस्पिटल में एडमिट है| उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है| बेटे को परिवार का उत्तराधिकारी घोषित करते हुए ललित मोदी ने कहा कि, अब फैमिली ट्रस्ट से जुड़े संपत्ति या लाभ में कोई दिलचस्पी नहीं है| हालांकि, ललित मोदी ट्रस्ट के न्यासी बने रहेंगे|