खालिस्तानियों ने London में किया झंडे का निरादर

भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने अपना हिम्मत दिखाते हुए खालिस्तानियों का जमकर विरोध किया।

0
85

London: रविवार (19 मार्च) को कुछ खालिस्तान समर्थकों (Khalistan Supporters) ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) को उतारने का प्रयास किया और खालिस्तान (Khalistan) के समर्थन में नारेबाजी की। वही, भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने अपना हिम्मत दिखाते हुए खालिस्तानियों का जमकर विरोध किया और खालिस्तानी फ्लेग को लहराने का प्रयास कर रहे व्यक्ति से खालिस्तानी झंडा लेकर फेंक दिया।

वही इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोगो के द्वारा खूब देखा जा रहा है और साथ ही लोग भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की हिम्मत की खूब प्रशंसा कर रहे है। वहीं घटना के बाद खालिस्तानियों (Khalistan) को करारा जवाब देते हुए भारतीय उच्चायोग पर एक विशाल तिरंगा झंडा फहराया गया है।

वहीं लंदन में हुई इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन की उच्चायुक्त को तलब किया है और लंदन में हुई घटना पर नाराजगी जताया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि, जिस समय भारतीय उच्चायोग परिसर में यह घटना हुई। उस समय वहां से सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से नदारद थे। इसे लेकर ब्रिटिश उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सरकार ने कहा है कि, यह विएना कन्वेंशन (Vienna Convention) का भी उल्लंघन है। सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त से घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की डिमांड की है।