Keshav Prasad Maurya: 2047 तक भारत को हर हाल में विकसित देश बनाना है

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अपनी कलम और वाणी की ताकत से ग्रामीण जनता को सामाजिक सरोकारों से जोड़े।

0
83

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि, खण्ड विकास अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व कर्तव्य के साथ निर्वहन करें। केशव प्रसाद मौर्य आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब में आयोजित खंड विकास अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

वाणी की ताकत से ग्रामीण जनता को सामाजिक सरोकारों से जोड़े: डिप्टी सीएम

सम्बोधन से पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने संस्थान का गहन व सघन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि, खंड विकास अधिकारी विकास की हर योजना के केंद्र में रहते हैं। खण्ड विकास अधिकारी अपने ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनायें। अपने ब्लॉक क्षेत्र की विकास से संबंधित हर समस्या का समाधान करें। अपनी कलम और वाणी की ताकत से ग्रामीण जनता को सामाजिक सरोकारों से जोड़े।

उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है: डिप्टी सीएम

उन्होंने आगे कहा कि, खंड विकास अधिकारी गांव और गरीब के विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारें। प्रधानमंत्री जी के विजन और मुख्यमंत्री की अगुवाई में चलाए जा रहे विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनायें। डबल इंजन सरकार में विकास का अनुकूल वातावरण बना है। विकास युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है। खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्य तय करें, रणनीति बनाएं, मन से काम करें कामयाबी जरूर मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में लगभग 36 लाख आवास दिए गए हैं: मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ओजस्वी व सारगर्भित उद्बोधन में जहां खण्ड विकास अधिकारियों में नयी ऊर्जा व नये उत्साह का संचार किया। वहीं देश व समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध भी कराया। उन्होंने कहा कि, आत्मनिर्भर ग्राम बनेंगे तभी आत्मनिर्भर ब्लॉक बनेंगे, तभी उत्तर प्रदेश और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

डिप्टी सीएम कहा कि, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में लगभग 36 लाख आवास दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस करें। 2047 तक भारत को हर हाल में विकसित देश बनाना है।

अधिकारी अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें: केशव प्रसाद

डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि, प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक की 2 ग्राम पंचायतों में हो रही ग्राम चैपालों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए। अधिकारी अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें । सरकार की मंशा और जन भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ग्राम्य विकास संस्थान में प्रशिक्षण व अन्य इवेंट पर पुस्तकें भेंट की जांए। खण्ड विकास अधिकारी अपनी पूरी प्रतिभा दिखाते हुए नवाचार करके दिखाएं।

प्रशिक्षण अपने उद्देश्यों में कामयाब हो रहा है: डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों में क्षमता संवर्धन और सभी आवश्यक नियमों व कानूनों की जानकारी दी जा रही है। जो बहुत ही सराहनीय उन्होंने कहा कि, प्रशिक्षण अपने उद्देश्यों में कामयाब हो रहा है और बेहतर से बेहतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। संस्थान का अपना विशेष महत्व है ,और इसे विस्तारित की जाने की आवश्यकता है।

देश आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है: उपमुख्यमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि, देश आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया और तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सबको मिलकर अच्छा से अच्छा परिणाम देना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव आए हैं। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में भी खंड विकास अधिकारी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।

डिप्टी सीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खण्ड विकास अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस समारोह को प्रमुख सचिव ,ग्राम्य विकास हिमांशु कुमार ,महानिदेशक पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान राजेश कुमार सिंह,संस्थान के अपर निदेशक बी डी चैधरी ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश रंजन ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।