केन महोत्सव बांदा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में की सहभागिता

0
25

Uttar Pradesh: बांदा जनपद के भूरागढ़ स्थित केन घाट पर केन महोत्सव बांदा (Ken Mahotsav Banda) का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दे कि यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में तथा जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल, प्रभारी वनाधिकारी तथा वन विभाग की अधिकारी प्रोमिला, बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री अजीत गुप्ता शामिल रहे।

केन महोत्सव बांदा (Ken Mahotsav Banda) के इस कार्यक्रम में नौका दौड़ प्रतियोगिता, दिवारी कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रमों को कराया गया। वहीं प्रतियोगित में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को प्रथम पुरस्कार शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतियोगी कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार से सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थित रखी तथा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

जिलाधिकारी ने सभी कलाकारों की सुंदर कला के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी हौसला अफजाई की तथा उनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की। इस कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी गण, गौ रक्षा समिति के खेमराज निषाद, रामकृष्ण निषाद, क्रांति निषाद, माया निषाद, आदित्य प्रताप सिंह आदि निर्णायक मंडल में उपस्थित रहे। भूरागढ़ ग्राम प्रधान देवनारायण निषाद, ग्राम प्रधान महुआ बेटा लाल श्रीवास मवाई, बुजुर्ग प्रधान राजकरण वर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला, जिला सह प्रभारी आलोक कुमार, निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष श्री राम निषाद, शैलेंद्र सिंह, सोनू भैया, नफीस अहमद, जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, नगर अध्यक्ष कुलदीप नामदेव, नगर महामंत्री बृज किशोर द्विवेदी, समस्त पदाधिकारियों तथा पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।