कौशाम्बी: चौकी सिपाहियों पर लगा मारपीट कर छिनैती का आरोप

0
53

Kaushambi: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मूरतगंज के सिपाहियों पर राजगीर से मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत राजगीर ने थाना पुलिस से की है।

जानकारी के मुताबिक मूरतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मितवापुर मोड में रात में मकान का निर्माण हो रहा था। मकान निर्माण में लेबरों के साथ छोटे लाल मिस्त्री मकान के निर्माण में लगा था। काम खत्म करने के बाद मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने जा रहा था। इसी बीच पुलिस चौकी का एक सिपाही दो अन्य लोगो के साथ मौके पर पहुंचे और छोटेलाल से कहा, यहाँ क्या कर रहे हो? उसने बताया कि मकान निर्माण हो गया है। लेबरों को मजदूरी देनी है। इतनी बात पर सिपाहियों ने छोटे लाल को मारपीट कर जबरिया पुलिस चौकी उठा ले आए। सिपाहियों पर आरोप है कि पुलिस चौकी में दरोगा की मौजूदगी में सिपाहियों ने राजगीर मिस्त्री की पिटाई की है। मजदूरी का पैसा 15000 राजगीर से सिपाहियों ने छीन लिया है और आधी रात के बाद 2:00 बजे मिस्त्री को पुलिस चौकी से छोड़ा गया है। मामले की तहरीर लेकर 9 अक्टूबर को जब राजमिस्त्री संदीपन घाट थाना पहुंचा तो राजमिस्त्री की फरियाद सुनने की बजाय उसी पर आरोप लगाया जाने लगा कि तुमने सिपाहियों का कॉलर पकड़ लिया है। राजमिस्त्री की तहरीर लेने के बजाए उसे डॉट डपट कर थाना से भगा दिया गया।