कौशाम्बी: प्रसूता को नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया खून

टाइम से ब्लड मिलने से प्रसूताओं की बच गई जान।

0
16

Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ने समाजसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। प्रसूता की हालत खराब होने पर खुद हॉस्पिटल में जाकर ब्लड डोनेट किया है। इससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।

सरसवां इलाके के बक्सी का पूरा निवासी कामता प्रसाद रैदास की पत्नी डिलेवरी के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती थी। देर रात प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी, इस पर कामता प्रसाद ने मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज को फोन कर मद्त मांगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने चिकित्सकों से बात कर एक यूनिट खून मुहैया करा दिया।

इसके बावजूद देर रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर अध्यक्ष ने डॉक्टरों से बात कर प्रसूता को प्रयागराज एसआरएन में भर्ती कराया दिया था। सुबह प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने पुनः ब्लड की कमी बताकर एक यूनिट ब्लड की मांग किया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज खुद अस्पताल में पहुँच कर ब्लड डोनेट किया है। समय से ब्लड मिलने से प्रसूता अब स्वास्थ्य है। नगर पालिका अध्यक्ष ने समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इसके बाद लोगों ने उनकी खूब सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here