कौशाम्बी: फांसी के फंदे से लटका मिला 9 वर्ष की बच्ची का शव

परिजनों में मचा कोहराम

0
30
Kaushambi

Kaushambi: नगरपालिका परिषद भरवारी में 9 साल की बच्ची का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना के दौरान बच्ची के परिजन प्रयागराज (Prayagraj) जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गए हुए थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। तभी बच्ची के माता पिता को दादा के निधन की खबर मिली तो घर वापस आ गए। घर वापस आकर देखा कि उनकी बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ है। शोर मचाने पर लोगो ने उसको फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 केशव नगर चमन्धा की है, जहाँ के रहने वाले प्रकाश बाहर रहकर मजदूरी करते है। घर पर उनकी पत्नी बच्चो के साथ रहती है। प्रकाश के रिश्तेदार दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें देखने के लिए दोनो लोग ट्रेन से प्रयागराज (Prayagraj) जा रहे थे। लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई और तभी उनके दादा के निधन की सूचना भी आ गई तो वह लोग वापस घर आ गए। जैसे ही वह घर पहुंचे तो उनकी बच्ची अनुष्का बकरी बांधने वाली गेराई के फंदे से लटक रही थी। लोगो ने बच्ची को उतारा और अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगो में आशका है कि बच्ची को मारकर उसे फंदे से लटका दिया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।