कौशांबी: ब्लॉक पर अचानक पहुंच गए मुख्य विकास अधिकारी, कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित

0
10

यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में मुख्य विकास अधिकारी अचानक से ब्लॉक पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने अचानक से देखा कि कई कर्मचारी अधिकारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। जिनसे कारण बताओं नोटिस मांगे गए।

खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक का लिया जायजा

कौशांबी (Kaushambi) जिले में खंड विकास अधिकारी कार्यालय मंझनपुर का बाबे डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान देवेन्द्र कुमार ओझा खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर अनुपस्थित पाये गये। विकास खण्ड मंझनपुर में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, निरीक्षण के दौरान आधा से अधिक विकासखंड कार्यालय खाली मिला आधे कर्मचारी उपस्थित नहीं है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के बाद हड़कंप मचा है।

कर्मचारी अधिकारी मिले अनुपस्थित

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रभात सिंह अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, विकास खण्ड मंझनपुर वा आलोक सिंह सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता), विकास खण्ड मंझनपुर दिनांक 22 मई, 2024 से लगातार अनुपस्थित पाये गये।अमित कुमार अवर अभियन्ता, लघु सिंचाई, विकास खण्ड मंझनपुर दिनांक 22 मई, 2024 से लगातार अनुपस्थित पाये गये। देवेन्द्र प्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी(समाज कल्याण), विकास खण्ड मंझनपुर मो0 नसर, सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0), विकास खण्ड मंझनपुर विनोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक दिनांक 16 मई, 2024 से लगातार अनुपस्थित पाये गये। सुनील कुमार उपाध्याय, बोरिंग टेक्निसियन, विकास खण्ड मंझनपुर।आशीष कुमार मिश्र अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा) विकास खण्ड मंझनपुर संतोष कुमार सिंह तकनीकी सहायक विकास खण्ड मंझनपुर विनय कुमार द्विवेदी बी0एम0एम0 विकास खण्ड मंझनपुर। श्रीमती भारतीय साहू, बी0एम0एम0, विकास खण्ड मंझनपुर अतुल कुमार शर्मा सी0एम0 फेलोशिप,विकास खण्ड मंझनपुर अनुपस्थित पाए गए हैं।