कौशांबी: महिला से लूट करने वाले दो लुटेरों को अझुवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकड़े गए दोनो युवक प्रयागराज के है लेकिन इधर काफी दिनो से फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र में रह रहे है।

0
14

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जनपद के अझुवा पुलिस की सक्रियता से शातिर लुटेरे गिरफ्तार हो गए। दोनो शातिर दिमाग के युवक अपाचे बाइक से बाइक सवार का पीछा कर अझुवा चौकी के सुनसान जगह कनवार मोड के पास महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। मामले की जानकारी अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण मौर्य को हुई। सूचना मिलते ही चारो तरफ कैबिंग करके लुटेरों को गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए दोनो युवक प्रयागराज के है लेकिन इधर काफी दिनो से फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र में रह रहे है।

बता दे कि, शनिवार को फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना का वरीदखान अपनी पत्नी के साथ सुल्तानपुर घोस जा रहा था। रास्ते में अझुवा चौकी के कनवार गांव के पास दो अपाचे सवार लुटेरे बाइक लेकर पीछे से महिला का बैग छीन कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण मौर्य व पिआरवी भी सघन चेकिंग अभियान चला कर दोनो को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक सुनील पाल व सोनू पाल निवासी निमसराय प्रयागराज है। दोनो वर्तमान समय उमरा गेरिया थाना खखरेरू के है। पुलिस ने उनके पास से एक असलहा महिला का लूटा पर्स व सामान बरामद किया। लुटेरे जिस बाइक का प्रयोग किए है वह भी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से चोरी किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here