Kanpur: मंदिर में गुम हुई महिला का पर्स युवको ने लौटाया

जागेश्वर मंदिर परिसर में महिला का रुपयों व जरूरी कागजातों से भरा पर्स गिर जाने के बाद नवयुवकों के हाथ लगा।

1
31

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में नवयुवकों की ईमानदारी व दरियादिली देख कस्बे में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। जागेश्वर मंदिर परिसर में महिला का रुपयों व जरूरी कागजातों से भरा पर्स गिर जाने के बाद नवयुवकों के हाथ लगा। जहाँ नवयुवकों ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का पता न चलने पर युवकों ने महिला के कागजात और उससे सम्बंधित चीज़े सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वही महिला से सम्बंधित चीज़ो की जानकारी वायरल होने के बाद महिला युवकों के पास पहुंची और पर्स सुरक्षित पाते ही काफी खुश हो गयी। युवकों की ईमानदारी व मेहनत रंग लाई ओर चर्चा का विषय बन गया। वही युवको की ईमादारी देख सभी ने खूब प्रसंसा की।

कस्बा शिवली के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम में शुक्रवार की रात्रि एक महिला का पर्स जिसमे रुपये व कुछ जरूरी कागजात थे। वो नव युवकों की टोली के हाथ लग गयी। नव युवकों ने ईमानदारी व दरियादिली दिखाते हुए महिला की काफी खोजबीन की लेकिन महिला की जानकारी नहीं हो सकी तो युवको ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर महिला से सम्बंधित चीज़े सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। वायरल होते ही महिला तक जानकारी पहुंची तो महिला ने युवकों के पास पहुंची और अपना पर्स सकुशल सुरक्षित पाया तो उनके खुशी का ठिकाना न रहा।

महिला ने नव युवकों का आभार प्रकट किया। महिला (पिंकी सिंह) ने बताया कि कस्बा शिवली में किराए पर रहती हैं महिला मैथा ब्लॉक में कार्यरत हैं। देर रात मंदिर में दर्शन करने के दौरान पर्स खो गया था जिसे नवयुवकों ने लौटाया तो दिल खुश हो गया। वही उन नवयुवक के नाम है, अनुरुद्ध शुक्ला,रुद्र पांडे,अभिषेक शुक्ल,दीपक कश्यप, संदीप कुमार, अंकित मिश्रा, ईशु दीक्षित, शिवम, प्रांशु द्विवेदी इन सभी युवकों का कस्बा के वरिष्ठ व संभ्रांत नागरिक उनकी ईमानदारी व दरियादिली की सराहना कर रहे है ।

Comments are closed.