कन्नौज: पानी की कटान से किसानो की सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद

0
41

यूपी के कन्नौज (Kannauj) में माइनर का पानी अचानक से कट गया। जिसकी वजह से सारा पानी किसानो की खड़ी फसल में घुस गया। इसके बाद किसानों की खड़ी फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई। जिससे किसान इस वक्त काफी परेशान है।

किसानो की खड़ी फसल में घुसा माइनर का पानी

कन्नौज (Kannauj) जिले में अचानक से किसानों की खड़ी फसल में माइनर का पानी घुस जाने के बाद किसानों की फसल पूरी तरीके से बर्बाद होती हुई दिखाई दे रही है। फसल बर्बाद होता देखकर किसान इस वक्त काफी परेशान है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल बताते चलें कि मामला हसेरन ग्राम पंचायत के मजरा रुपेकापुरवा का है। यहां से गुजरी ख़ैरनगर माइनर का पानी अचानक से कट गया। जिसकी वजह से किसानों की फसलों में माइनर का पानी पहुंचने लगा जिससे किसानों की खड़ी फसल बर्बाद होने लगी। जिससे किसानों की सेंकड़ो बीघा फसल बर्बाद होती हुई दिखाई देने लगी। जिस फ़सल को तैयार होने का किसान सपना देख रहा था वह फसल वह फसल अचानक से बर्बाद हो गई जिससे किसानों के ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।

किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

किसानों की फसल में माइनर का पानी घुस जाने के बाद किसान इस वक्त काफी परेशान होता हुआ दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि जिस फसल के सहारे हम अपने घर का गुजारा चलते हैं। वह फसल माइनर के पानी की वजह से पूरी तरीके से बर्बाद होती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में हमने सिंचाई विभाग से शिकायत की है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारी जो भी फसल बर्बाद हुई है उसका हमें मुआवजा दिया जाए। क्योंकि हमारी लागत की लगी फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है। फसल से जो फायदा होता है वह पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। अब हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वह हमारी मदद करें।