लोकसभा चुनाव के लिए कंगना रनौत ने आज किया अपना नामांकन दाखिल

इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मां और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी मौजूद थे।

0
17

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha seat) से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन आज दाखिल कर दिया है।

इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मां और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी मौजूद थे। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha seat) पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट के लिए अंतिम चरण (सातवां चरण) में एक जून को मतदान होगा।

राज्य में कुल चार लोकसभा सीट हैं, जो कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप शिमला से चुनाव लड़ रहे हैं। कांगड़ा सीट से बीजेपी ने राजीव भारद्वाज को मैदान में उतारा है। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मैदान में हैं।