Jharkhand: युवक से तंग आकर इंटर कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा ने की सुसाइड

मृतक की पहचान कुरूमगढ़ निवासी रामेश्वर कुजूर की 18 वर्षीय पुत्री दीपिका कुजूर के रूप में की गयी है।

0
19
Jharkhand

गुमला सदर थाना क्षेत्र के महिला इंटर कॉलेज हॉस्टल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक युवक उसे फोनकर लगातार टॉर्चर कर रहा था। इससे तंग आकर लड़की ने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान कुरूमगढ़ निवासी रामेश्वर कुजूर की 18 वर्षीय पुत्री दीपिका कुजूर के रूप में की गयी है। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

दीपिका कुजुर महिला इंटर कॉलेज में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीती रात उसने कीटनाशक खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके साथ रह रही छात्राओं को इसकी भनक लगते ही आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। जहां ले जाने के क्रम में छात्रा की मौत हो गई।

मृतिका का बड़ी बहन अल्फा कुजूर ने बताया कि दीपिका ने तीन दिन पूर्व फोनकर बताया था कि कोई लड़का उसे फोनकर बरारबर टॉर्चर कर रहा है। धमकी भी दिया करता था। जिससे वह काफी परेशान थी। उससे आजीज आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि कुरुमगढ़ थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

मोबाइल से खुलेगा राज

वहीं, थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ टॉर्चर करने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के मोबाइल से राज खुल सकता है। पुलिस विभिन्न पहुलओं पर जांच कर रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।