झाँसी: साधना भारती का बीजेपी पर हमला, बोली महाघोटालो की पार्टी बीजेपी

0
32

यूपी के झाँसी (Jhansi) में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती पहुंची। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता

झाँसी (Jhansi) जिले में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व कन्या साधना भारती इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन के लिए पहुंची जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा महा घोटालेबाजों की सरकार है भाजपा का फंडा है कि चंदा दो और धंधा लो भाजपा ने इलेक्ट्रॉन बोंड के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला किया है उन्होंने कहा कि इस बार जनता अपना मन बना चुकी है और पूरे देश में इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है भाजपा के लोगों को उनके अपने घोटाले खा गए उन्होंने जनता को जिस प्रकार धोखा दिया जनता इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने को पूरी तरह से तैयार बैठी है विश्व कन्या साधना भारती ने कहा कि भाजपा ने जहां देश में अराजकता का माहौल पैदा किया वहीं तानाशाही रवैया के चलते उन्होंने देश की जनता का कुछ भी भला नहीं किया यह देश तानाशाही से नहीं चलेगा क्योंकि यहां राज्यशाही नहीं है यह लोकतंत्र है और यहां जनता की बात सर्वोपरि होती है वही जनता इस चुनाव में भाजपा को सत्ता की कुर्सी से उतार कर फेंक देगी पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के लिए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदीप जैन आदित्य को झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र से जनता का अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है उसे साफ जाहिर है कि यहां से प्रदीप जैन आदित्य बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतने वाले हैं।