झाँसी: फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का झूलता हुआ शव

0
7

यूपी के झांसी (Jhansi) में फांसी के फंदे पर एक विवाहिता का शव झूलता मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। वही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

झांसी (Jhansi) जिले में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि भैंस व बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने युवती को मार डाला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारकला में बीटू परिवार समेत रहता है। बीटू की शादी बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम सारौल निवासी नेहा परिहार से हुई थी। मायके वालों के अनुसार पिता विनोद परिहार ने हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर करीब 10 माह पहले नेहा की शादी हंसी-खुशी से की थी। शादी के बाद नेहा ने भी हर महिला की तरह सपने देखे थे, लेकिन यह सपने उस समय चकना-चूर हो गए। जब पति और ससुरालियों उससे भैंस और बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और ससुरालियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

विगत दिवस नेहा से मायके वालों को फोन पर जानकारी दी थी कि चचेचे भाई की शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए वह उसे लेने आ रहे है। इससे पहले वह नेहा के ससुराल आते, उन्हें रात्रि में जानकारी हुई कि नेहा ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। वह नेहा के ससुराल पहुंचे और इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। जबकि सास और उसके मामा मौके से भाग गए। हिरासत में लिए पति और ससुर से पूछतांछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।