झाँसी: कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

0
20

उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। यहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

किसान मेले के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे केबिनेट मंत्री

झांसी (Jhansi) के रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही झांसी पहुंचे। उनके साथ झांसी सदर विधायक रवि शर्मा भी थे। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं जिनका उन्हें सीधे-सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान की फसल बर्बाद हो जाती है तो उसकी सरकार की तरफ से मुआवजा भी देने का काम किया जा रहा है। आगे भी हमारी सरकार किसानों के लिए काम करती रहेगी।

सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा ब्लैक पेपर जारी किये जाने पर बोलते हुए कहा कि कुछ जीव जंतु ऐसे होते हैं, जिन्हे दिन में भी दिखाई नहीं देता। इसी तरह दिन के उजाले में भी कांग्रेस को विकास नजर नहीं आ रहा है। आज योगी और मोदी युग में बुंदेलखंड के अंदर बड़े स्तर से विकास हो रहा है। एक समय था जब कांग्रेस की हुकूमत में यहां ट्रेन से पानी आता था और ललितपुर के लोग जंगलों के पत्ते खाते थे। वहीं यूपी में यूसीसी लागू करने के सवाल पर कहा कि इंतजार कीजिये। क़ृषि मेले में शामिल होने आये क़ृषि मंत्री ने झांसी पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुलाकात करते हुए कहा कि भगवान राम सभी के दिल की धड़कन हैं और जब राम मंदिर बना तो इसका सभी ने स्वागत किया फिर चाहे मुसलमान हो या हिंदू।