झाँसी: शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

0
9

यूपी के झांसी (Jhansi) से एक मामला सामने आया है जहां पर दुल्हन बनने के लिए ब्यूटी पार्लर पर तैयार हो रही लड़की को एक सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन

झांसी (Jhansi) जिले में एक शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया । जब ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई दुल्हन को एक सिरफिरे ने ब्यूटी पार्लर में अंदर घुसकर गोली मार दी। घायल दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। 

जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास स्थित तान्या के नाम से ब्यूटी पार्लर है। घटना आज देर शाम को एक दुल्हन मध्यप्रदेश के सोनागिर निवासी काजल तैयार होने ब्यूटी पार्लर में दाखिल हुई तभी एक सिरफिरा युवक वहां पहुंचा और पार्लर के अंदर घुसकर उसे गोली मार दी। दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही। सूचना पर भारी पुलिस बल और अफसर मौके पर पहुंच गए। घायल दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है आईटीआई के पास स्थित विवाह घर से दुल्हन की शादी थी वह अपने परिवार के साथ यही रुके थे। आज दुल्हन तैयार होने आई थी तभी सिरफिरे ने इस घटना को अंजाम दे दिया। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here