इंडिया गठबंधन पर उठ रहे सवालों पर बोले जयंत चौधरी

0
32

इंडिया गठबंधन (India Alliance) को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी निशाना साध रही है और कह रही है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। यह गठबंधन कभी भी बिखर सकता है। क्योंकि इससे जुड़े लोग अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

जयंत चौधरी बोले हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं

देश में 2024 में लोकसभा (Loksabha) के चुनाव होना है और लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन कमजोर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका जीता जागता नजर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से अलग होकर अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारों को कांग्रेस के सामने उतारा था। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि यह गठबंधन मतलब का गठबंधन है और जल्द ही बिखर जाएगा। इसको लेकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन को लेकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक है। हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं और अखिलेश के साथ भी है। कहा हम विपक्षी दलों को साथ में लेकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

जयंत चौधरी ने बीजेपी पर साधा निशाना

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए थे उनको अभी तक मोदी सरकार के तरफ से वापस नहीं लिए गए हैं। सरकार ने किसानों के लिए तमाम वादे किए थे उन वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। वहीं अगर सरकार के खिलाफ किसी भी मामले को लेकर विपक्षी दल का कोई भी नेता बोलता है तो यह लोग उसके ऊपर फर्जी मामले लगा देते हैं और उनको जेल में बंद करवा देते हैं। ऐसा ही तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा साथ हुआ है जिन्होंने सच्चाई उजागर की तो उनकी सदस्यता ले ली गई। यह सरकार सच्चाई बोलने वाले लोगों की आवाज को बंद करने का काम कर रही है। लेकिन 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को इसका जवाब भी जरूर मिलेगा।