चिलचिलाती गर्मी में ठंडी आइसक्रीम तन और मन दोनों को ही तरोताजा कर देती है। आमतौर पर आइसक्रीम सभी को पसंद होती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी स्पाइसी आइसक्रीम खायी है, जिसके ऊपर मिर्ची की टॉपिंग हो ? यकीनन नहीं। मगर जापान में बिकने वाली स्पाइसी आइसक्रीम आपको ठंडक के बजाये गर्मी का अहसास कराएगी।
फ्री में खा सकते है ये आइसक्रीम
जापान का छोटा सा गांव हिराता हर किसी को अति मसालेदार गर्म हैनबेरो आइसक्रीम आजमाने की चुनौती देने के लिए मशहूर हो गया है। चैलेंज के तहत दुकानदार लोगों से लिखित कन्फर्मेशन लेते हैं कि ग्राहक इसे अपने रिस्क पर खा रहा है। स्वाद चखने वाले कई लोग इसे कभी खत्म नहीं कर पाए। जो पूरी आइसक्रीम खा सकता है, दुकानदार उससे पैसे नहीं लेता।
कैसे बनती है ये आइसक्रीम
दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक, हैबानेरो मिर्च पाउडर, आइसक्रीम के ऊपर छिड़का जाता है। बताया जाता है की इस आइसक्रीम को खाना जितना मुश्किल है, उतना ही मुश्किल इसको बनाना है। जापान के एक मशहूर रियलिटी शो के एक रिपोर्टर ने भी इस आइसक्रीम को ट्राई करते हुए अपना वीडियो डाला था।
कब हुई शुरुआत
मुंह में आग लगाने वाली आइसक्रीम की शुरुआत साल 2011 में फुकुशिमा आपदा के बाद हुई थी। सुनामी और रेडिएशन की आपदा के बाद यहां के लोगों को अपना खर्च चलाने में दिक्कत होने लगी। इस बीच यहां के किसानों ने छोटी हबनेरो मिर्च उगानी शुरू कर दी। वर्ष 2015 में, उन्होंने इस मसालेदार मिर्च को सॉफ्ट-सर्व आइसक्रीम के साथ परोसना शुरू किया और यह विचार तुरंत हिट हो गया। लोग दूर दूर से इस आइसक्रीम को खाने का चैलेंज स्वीकारने आते है।