जानसेन पैनेटीयर का 28 की उम्र में हुआ निधन

डिप्रेशन और टेंशन से जूझ रहे थे हॉलीवुड एक्टर

0
49
Janssen Panettiere

Hollywood: हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर के भाई जानसेन पैनेटीयर (Janssen Panettiere) का 28 साल की कम उम्र में निधन हो गया है। जब से उनकी मौत की खबर आई है, तब से कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब तक मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से पता चला है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

जानसेन पैनेटीयर (Janssen Panettiere) का उनके न्यूयॉर्क अपार्टमेंट में निधन हो गया। वह ‘नैशविले’ स्टार के इकलौते भाई थे। जानसन के परिवार में उनकी बहन और माता-पिता, स्किप पैनेटीयर और लेस्ली वोगेल हैं। लोगों ने एक्टर के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी यंग एक्टर को श्रद्धांजलि दी है।

जानसेन पैनेटीयर की मृत्यु

जानसेन पैनेटीयर (Janssen Panettiere) की मृत्यु के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानसेन चिंता और डिप्रेशन से पीड़ित थे। जानसेन पैनेटीयर का फ़िल्मी करियर कुछ ख़ास नहीं चल रहा था। कयास लगाए जा रहे है कि इसी कारण वो परेशान रहते थे।

जानसन पैनेटीयर

जानसन पैनेटीयर अमेरिकी एक्टर और मॉडल हेडन पैनेटीयर के छोटे भाई थे। जानसन ने अपनी बहन के शो से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। उसके बाद वे हॉलीवुड एक्टर बन गए। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और अपनी बहन हेडन के साथ काम किया। जानसन हीरोज़, स्क्रीम और नैशविले में अपने लीड रोल्स के लिए फेमस हैं। वह कई टेलीविजन शो और फिल्मों में दिखाई दिए हैं। जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ा, उन्होंने वॉयस ओवर में हाथ आजमाया। उन्होंने वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया और एक वॉइस-ओवर आर्टिस्ट बन गए। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई शो और फिल्मों के लिए वॉयस ओवर किया है। जानसन की अंतिम फिल्म ‘लव एंड लव नॉट’ थी, जो 2022 में रिलीज़ हुई थी।