Chandrayaan -3 मिशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा हो गया है। डीबूस्टिंग का अगला चरण 20 अगस्त को होगा। इस मौके पर ISRO ने कहा है कि डर की डीबूस्टिंग का पहला चरण सफल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, लैंडर मॉड्यूल (Lander Module) का स्वास्थ्य सामान्य है। लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त को लगभग 2 बजे के लिए निर्धारित है।
बता दें कि आज खबर आयी थी कि ISRO के मिशन Chandrayaan- 3 में अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर चांद की कक्षा में अकेला चक्कर लगा रहा है। आज विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग होगी।
वही इसके बाद 20 अगस्त को भी डीबूस्टिंग की जाएगी, इसका मतलब है कि लैंडर को चंद्रमा की निचली कक्षा में लाकर उसके और करीब लाया जाएगा, जहां से 23 अगस्त को चांद पर लैंडिग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जहाँ 23 अगस्त का वो ऐतिहासिक दिन जब Chandrayaan-3 चांद की सतह को चूम लेगा।