India Energy Week: प्रधानमंत्री ने ट्विन-कुकटॉप मॉडल का किया शुभारंभ

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 कार्यक्रम में भाग लिया।

0
82

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को बेंगलुरु (Bengaluru) में भारत ऊर्जा सप्ताह (India Energy Week) 2023 कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रोग्राम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) और सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल (IndianOil) द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल (Twin-Cooktop Model) का श्रीगणेश किया।

प्रधानमंत्री ने तुर्की के भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में सबसे पहले उन्होंने तुर्की के भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की नजर बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहाँ के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।”

पीएम: ऊर्जा परिवर्तन में आज भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, “देश में ऊर्जा की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। 21वीं सदी में दुनिया के भविष्य को तय करने में ऊर्जा क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। ऊर्जा के नए संसाधनों को विकसित करने और ऊर्जा परिवर्तन में आज भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत का एक वैश्विक उज्ज्वल स्थान रहा है। बाहरी परिस्थितियां जो भी रहीं लेकिन भारत ने आंतरिक लचीलापन की वजह से हर चुनौती को पार किया।”

पुरी: E20 ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता को 2025 तक बढ़ा दिया है

उन्होंने कहा कि, “IMF द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ रहा है।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस दौरान कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 के अंत तक 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया, हमने इस लक्ष्य को 5 महीने पहले हासिल कर लिया। हमने E20 ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता को 2025 तक बढ़ा दिया है।”

कर्नाटक मुख्य्मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि, अगले 5 वर्ष नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन और अमोनिया सहित ऊर्जा के नए अवतारों के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। हमारा लक्ष्य देश में नंबर-1 इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण करना है और हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति भी है जो निवेशकों के अनुकूल है।

India Energy Week आठ फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा

भारत ऊर्जा सप्ताह (India Energy Week) 2023 आठ फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद ऊर्जा परिवर्तन के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा उद्योग, सरकार के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे और ऊर्जा परिवर्तन के समक्ष चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 प्रतिशत एथनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल भी लॉन्च किया। अब 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 खुदरा पेट्रोल पंपों पर E20 ईंधन की बिक्री शुरू हो जाएगी। E20 पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत एथनॉल का मिश्रण है।

पीएम ने इंडिया डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर’ की प्रदर्शनी का भी दौरा किया

जानकारी के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य 2025 तक एथनॉल के पूर्ण 20 प्रतिशत सम्मिश्रण को प्राप्त करना है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए तेल विपणन कंपनियां 2G-3G इथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रही हैं। भारत ने साल 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसे दो साल पहले ही हासिल कर लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ग्रीन मोबिलिटी रैली (Green Mobility Rally) को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वच्छ ईंधन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छ ईंधन से चलने वाले वाहन शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर’ की प्रदर्शनी का भी दौरा किया।