India: साल 2047 तक 40,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है

मुकेश अंबानी ने रिलायंस परिवार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कहा कि, इंडिया की अर्थव्यवस्था आने वाले दिनों में बेहतर होने की उम्मीद है|

0
57

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी रिलायंस परिवार दिवस के समारोह में कहा कि, India साल 2047 तक 40,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है| मुकेश अंबानी ने रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कहा कि, 5000 वर्ष पुराने इतिहास वाले देश भारत के लिए अगले 25 वर्ष कायाकल्प करने वाले होने जा रहे हैं| इस अवधि में भारत की आर्थिकस्थिति बेहतर होने की सम्भावना है|

भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक होगी बेहतर

उन्होंने कहा कि भारत स्वस्थ और सशक्त ढंग से 2047 तक 40 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है| यह लक्ष्य व्यावहासिक और प्राप्य है| देश के पास युवा आबादी की दौलत है| भारत का लोकतंत्र परिपक्व है और देश ने अब प्रौद्योगिकी की शक्ति भी जुटा ली है| गौरतलब है कि भारत इस समय अपनी स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल में मिल कर भारत को आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक यानी 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का देश का आह्वान किया है|

भारत इस समय विश्व की पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

मुकेश अम्बानी ने कहा कि, भारत अभाव, गरीबी और कमियों के युग से निकल कर आने वाले समय में समावेशी-समृद्धि, अवसरों के ढेर और देश की 1.4 अरब लोगों के लिए जीवन स्तर में अकल्पनीय सुधार के युग में प्रवेश करेगा| उन्होंने कहा कि इस समय जबकि दुनिया अनिश्चिताओं में झूल रही है, इंडिया को उम्मीद की किरण के रूप में देख जा रहा है| भारत इस समय विश्व की पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और विभिन्न आकलनों के मुताबिक देश का वार्षिक जीडीपी 3500 अरब डॉलर है| गवर्मेंट ने इसे 2025 तक 5000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है|