IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने यह मैच 90 रन से जीता और सीरीज भी 3-0 के अंतर से जीत ली। भारत ने पहले तूफानी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 386 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में कीवी टीम 295 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
युजवेन्द्र चहल की गेंद पर विराट कोहली ने सेंटनर का कैच पकड़कर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त की। सैंटनर ने 29 गेंद में 34 रन बनाए। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है।

न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उमरान मलिक ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। डेवोन कॉन्वे के आउट होते है भारत की जीत आसान हो गयी, रोहित शर्मा ने कॉन्वे का कैच पकड़ा। उन्होंने 100 गेंद में 138 रन बनाए, जिनमें 12 चौके और आठ छक्के शामिल थे।

इससे पहले भारत ने अपनी फली पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 83 गेंद में अपना शतक बनाया। भारत का स्कोर बिना नुकसान के 200 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा के बाद तूफानी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 84 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। विराट कोहली 27 गेंद में 36 रन बनाये, हार्दिक पांड्या 38 गेंद में 54 रन बनाये।
अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी को रांची में होगी।