बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का बताया हिसाब

संसद के बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब देते हुए अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है

0
25

संसद के बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब देते हुए अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आज़ादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी। दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है। पिछला वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा है। ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार ने लगातार जारी रखा है। नारी शक्ति अधिनियम पारित करने के लिए मैं सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है। राम मंदिर के निर्माण की अकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है।

परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर सरकार चिंतित, बनाएंगे नया कानून

द्रौपदी मूर्मू ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है। हम बचपन से ‘गरीबी हटाओ’ के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। बीते दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का आधार बनाया है।

मुद्रास्फीति की दर दहाई अंकों में हुआ करती थी, अब 4 प्रतिशत है

बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना, लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत मिली। पहले मुद्रास्फीति की दर दहाई अंकों में हुआ करती थी, अब 4 प्रतिशत है।

दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लेन-देन हुआ है। विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभो- युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब पर खड़ी होगी, इन चार स्तंभों को सशक्त करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी महंगाई को काबू में रखा

बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

प्रसव के दौरान माता मृत्यु दर में भारी गिरावट

कर के एक बड़े हिस्से का उपयोग युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं गरीबों को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही आज देश में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं और इस वजह से माता मृत्यु दर में भारी गिरावट आयी है, साथ ही उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले गरीब परिवारों में बीमारी की घटनाओं में कमी आयी है।

विकसित हो रहा है भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आई है। ये कानून विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल हैं। क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना है और G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राम मंदिर और नौकरी को लेकर कही ये बात

स्टार्टअप, जीएसटी, एशियाई खेलों, 5जी, आरटीआई और अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर आशंकाएं इतिहास बन चुकी हैं। एशियाई खेलों में भारत ने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। आरटीआई फाइल करने वालों की संख्या बढ़ी है। पहले ये सवा तीन करोड़ थी, जो अब बढ़कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा भारत 5जी रोल आउट करने वाला पहला देश बन गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं और एक करोड़ 40 लाख लोग जीएसटी दे रहे हैं।

मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया,एक देश-एक टैक्स कानून और बैंकों के लिए कहा

राष्ट्रपति ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, एक देश-एक टैक्स कानून और बैंकों की बात की। उन्होंने कहा कि एक देश-एक टैक्स कानून आया है और बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है। बैंकों का एनपीए घटकर 4 प्रतिशत रह गया है।

इज ऑफ डुइंग बिजनेस, निजी कंपनियों की रक्षा क्षेत्रों में भागीदारी पर कहा

उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों की रक्षा क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ी है। हम खिलौने निर्यात कर रहे हैं। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में सुधार आया है। बिजनेस करना आसान हुआ है और उसकी वजह डिजिटल इंडिया है। उन्होंने ये भी कहा कि बाकी देश भी आज यूपीए से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। 2 करोड़ फर्जी लाभार्थी सिस्टम से बाहर हुए हैं।

राष्ट्रपति ने बताए विकसित भारत के 4 स्तंभ

राष्ट्रपति ने विकसित भारत के 4 स्तंभ बताए हैं। उन्होंने कहा है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 स्तंभ पर खड़ी हो सकती है। ये 4 स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है। महंगाई, विकास दर, डिजिलॉकर की बात, सरकार की आर्थिक नीति की तारीफ कीइंफ्रास्क्ट्रचर,रेलवे और 34 लाख करोड़ की बात करी।