कौशांबी महोत्सव में पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह

शाह बोले 2024 में तीन सौ से अधिक सीटों पर जीतेगी बीजेपी

0
38

कौशांबी जनपद का सृजन 4 अप्रैल 1997 को हुआ था। कौशांबी पहले प्रयागराज का हिस्सा हुआ करता था। जिसे सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बनाया था, लेकिन कौशांबी महोत्सव (Kaushambi festival) मनाने की परंपरा बीजेपी के सांसद विनोद सोनकर ने की।

वर्ष 2017 में पहली दफा कौशांबी महोत्सव (Kaushambi festival) का आयोजन किया गया। इसके बाद वर्ष 2018 में भी कौशांबी महोत्सव (Kaushambi festival) का आयोजन किया गया। अब 2023 में एक बार फिर से कौशांबी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कौशांबी महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कौशांबी के इतिहास को बताते हुए कहा कि यहाँ माता शीतला, भगवान महात्मा बुद्ध एवं जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदम प्रभु का पावन स्थल है। मै इस धरती को प्रणाम करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर सांसद को खेल महोत्सव करने की प्रेरणा दी है, जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सके और उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि 16 महाजनपदों में से एक वत्स जनपद की राजधानी कौशांबी हुआ करता था।

राहुल पर बरसे शाह

उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में आप लोगों ने मोदी जी पर भरोसा किया था। वर्ष 2017 में योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया। 2019 में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। वर्ष 2022 में भी दोबारा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। अब एक बार फिर से वर्ष 2024 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं ने संसद को चलने नहीं दिया क्योंकि राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

मनमोहन सिंह एवं लालू यादव को बचाने के लिए कानून में बदलाव करना चाहते हैं लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। काले कोट वालों ने संसद को चलने नहीं दिया। इस देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि क्या कोई नेता देश के बाहर जाकर देश की बुराई करता है लेकिन राहुल बाबा ने ऐसा किया है।

अबकी बार 300 के पार

उन्होंने कौशांबी की जनता को 2024 में 300 से पार मोदी जी की सरकार को बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष कहता है कि लोकतंत्र खतरे में हैं लेकिन लोकतंत्र खतरे में नही है बल्कि उनका परिवारवाद खतरे में है। उनके परिवार की राजनीति खतरे में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी महोत्सव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कौशांबी से भगवान श्रीराम ने वन गमन जाते समय एक रात रात्रीय विश्राम किया था। इलाहाबादी अमरूद कहते हैं लेकिन यह अमरूद कौशांबी का ही होता है।