दिल्ली में लोगो को सताने लगी गर्मी, तो यूपी-बिहार में बदला मौसम का मिजाज़

दिन के वक्त जहां दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में तेज धूप निकल रही है। दिन ढलने और सुबह के दौरान लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल रही है।

0
20

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है। मार्च के शुरुआती 10 दिनों में जहां मौसम सुहाना बना रहा, वहीं अब गर्मी और उमस का एहसास भी होने लगा है। दिन के वक्त जहां दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में तेज धूप निकल रही है। दिन ढलने और सुबह के दौरान लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल रही है, लेकिन सुबह से लेकर शाम तक जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 16 से 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अभी मार्च महीने का 15 दिन ही बीता है, लेकिन बिहार में मौसम ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। यहां लोगों को तेज गर्मी की मार झेलने पड़ रही है। वर्तमान में बिहार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं रात के वक्त तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार आने वाले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिलेगी। शुक्रवार को बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकता है। वहीं 18 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बता दें कि 19 मार्च और 20 मार्च को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बात करे उत्तर प्रदेश की तो यहाँ आये दिन मौसम में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। दरअसल प्रदेस में 19 मार्च से मौसम फिर बदल सकता है। 19 और 20 मार्च को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

अगले 4 दिनों तक राज्य में तेज धूप और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। 15 मार्च को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 16 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं 19 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।