हरदोई: 80 साल की महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

रात में लगभग 12 बजे गांव का ही विमलेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर वृद्धा के घर में घुस गया। वृद्धा से अभद्रता करने लगा।

0
29

Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले के कछौना में कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की वृद्धा से मारपीट कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा शुक्रवार रात घर में अकेली थी। रात में लगभग 12 बजे गांव का ही विमलेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर वृद्धा के घर में घुस गया। वृद्धा से अभद्रता करने लगा, इस पर वृद्धा ने उसे फटकार दिया।

आरोप है कि उसने मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसी बीच वृद्धा ने घटना के बारे में गांव के कुछ लोगों को बताया पुलिस तक पूरा मामला पहुंचा। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र और सीओ विनोद कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि आरोपी विमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।