Hardoi: तेज रफ्तार के कहर से कार में सवार दूल्हे के बहनोई समेत दो लोगों की हुई मौत

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया है।

0
84

Hardoi: शादी का सीजन चल रहा है। कभी- कभी इन शादियों में भी खुशियों के बाद मातम छा जाता है। जिसे लोग वर्षो तक नहीं भुला पाते है। इसी बीच हरदोई (hardoi) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, कन्नौज निवासी दूल्हे के बहनोई और एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इस हादसे में दूल्हा सहित छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बारात जा रहे दूल्हे सहित छह लोग हुए घायल

तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी असंतुलन हो गई। हरदोई (Hardoi) के हरपालपुर थाना क्षेत्र से शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र बारात जा रहा था। जिसमे कई लोग गाड़ी में सवार थे। वही गाड़ी के टकराने से छह लोग घायल हो गए और दो लोगो की मौत हो गयी है।

पुलिस भी मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल भेज दिया है और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर है कि, उनमे से दो घायल हुए मरीजों की हालत अभी काफी नाज़ुक है। फ़िलहाल डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज चल रहा है। यह हादसा हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद के पास हुआ है।