हापुड़: आराम फरमाता तेंदुआ आया नज़र, लोगो के बीच फैली दहशत

शनिवार की देर शाम पुलिस कर्मियों ने ग्राम सिरोधन में बुलंद शहर बाईपास में पुल के नीचे तेंदुए को आराम करते हुए देखा।

0
86

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा एक सप्ताह से चल रही है। यह चर्चा शनिवार को सच साबित हुई। जब पुलिस कर्मियों ने सिरोधन बाईपास के पास तेंदुए को सड़क पर आराम करते देखा। जिसके बाद से वन विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र में तेंदुए की खोज शुरू कर दी है। तेंदुए की खोज की जा रही है और ग्रामीणों को रात में अकेले ना निकलने की सलाह भी दी गयी है।

वही थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश गौतम ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला, सिरोधन, बडौदा सिहानी, सालेपुर कोटला, सपनावत, पारपा आदि के जंगलों में तेंदुए देखे जाने की सूचना मिल रही थी।

जिसके बाद पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। जहाँ शनिवार की देर शाम पुलिस कर्मियों ने ग्राम सिरोधन में बुलंद शहर बाईपास में पुल के नीचे तेंदुए को आराम करते हुए देखा। जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।

वन विभाग के कर्मचारियों क्षेत्र में तेंदुए की खोज शुरू कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग के अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि तेंदुए की खोज की जा रही है और ग्रामीणों को रात में अकेले ना निकलने की हिदायत भी दी गई है। फिलहाल तेंदुए ने अभी तक किसी भी मनुष्य पर हमला नहीं किया है।