हापुड़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

0
3

यूपी के हापुड़ (Hapur) में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे। जहां पर पार्टी के पदाधिकारी ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं, उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में मौजूद रहे विस्तारक

हापुड़ (Hapur) जिले के गढ़ रोड पर स्थित दयाल रीजेंसी में भारतीय जनता पार्टी के विस्तारको की बैठक हुई है। जिसमें पश्चिम क्षेत्र कानपुर क्षेत्र और ब्रज क्षेत्र के सभी विस्तारक मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल पहुंचे। जहां पर विस्तारको के साथ बैठक की गई।

कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने किया जागरूक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जिस प्रकार के परिणाम आए हैं उन परिणाम का स्वागत किया गया है हमने सहजता के साथ उसे स्वीकार किया है।अलग-अलग संगठन के कार्यक्रमों के माध्यम से हम लोग अपने कार्यकर्ताओं के बीच में जा रहे हैं आज पश्चिम ब्रज क्षेत्र में जो लोगों ने चुनाव के समय पूर्णकालिक रहकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ने का काम किया था ऐसे विस्तार को लेकर एक बैठक हापुड़ में आयोजित की गई है। उन लोगों का हम लोग सम्मान अनुभव किस प्रकार के रहे उन सारे विषयों को जोड़कर हम लोग संघटनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे उनका स्वागत करेंगे अभिनंदन करेंगे हमारा एक लक्ष्य था।हम उसे लक्ष्य के साथ जनता के बीच में गए। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को बढ़कर वोट दिया है।जिसमें जनता ने भाजपा को 44 परसेंट व गठबंधन को 43% वोट मिला है इसमें भी भाजपा को अधिक वोट मिला है वह जनता के बीच जा रहे हैं और जनता की समस्याओं को सुनेंगे उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव के समय जनता से वादा किए हैं उन सभी वादों को भारतीय जनता पार्टी पूरा करेगी।