Greater Noida: बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में उमड़ी भीड़, मचा हड़कम्प

महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की आजकल ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में श्रीमदभगवद्गीता कथा चल रही है।

0
41

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की आजकल ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में श्रीमदभगवद्गीता कथा चल रही है। यहां आज दिव्य दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पूरी व्यवस्था चरमरा गई। लोगों की भीड़ उम्मीद से भी ज्यादा पहुंच गई जिससे लोग काफी परेशान हो गए। इस दौरान भगदड़ का माहौल हो गया और कई लोग बेहोश भी हो गए।

वही दिव्य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे जाने की होड़ लगी हुई थी। इस दौरान कई लोग बैरी गेट तोड़कर आगे तक पहुंच गए। पुलिस ने जैसे-तैसे उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार, भगदड़ में कई लोग बेहोश होकर गिर गए हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इस भगदड़ के पीछे करंट लगने की जानकारी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से कुछ लोगों को करंट लगा है। इस समय हालत काबू से बाहर हैं। मौके पर भगदड़ मचने की वजह से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई है। बता दे कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक किया जा रहा है।