अप्रैल 2024 में Google, Apple और Amazon कंपनियों ने निकाले 70000 से अधिक कर्मचारी, जाने क्यों?

इससे टेक कंपनियां भी अछूती नहीं रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि अप्रैल 2024 तक 70000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। आपको बताते चलें कि इसमें एपल गूगल इंटेल और अमेजन जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

0
24

महामारी के दौर में कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाला था, मगर ये सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। अप्रैल 2024 में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी की है, जिसमें टेस्ला, गूगल और एपल जैसे तकनीकी कंपनियां शामिल है। इन कंपनियों ने हजारों नौकरियों में कटौती की है। इस वित्त वर्ष में अब तक टेक सेक्टर में 70,000 से ज्यादा लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं।बीते कुछ सालों में हर क्षेत्र में लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। इससे टेक कंपनियां भी अछूती नहीं रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि अप्रैल 2024 तक 70000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। आपको बताते चलें कि इसमें एपल गूगल इंटेल और अमेजन जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

इन कंपनियों ने निकाले सैकड़ो कर्मचारी

  • रिपोर्ट में बताया गया कि Apple ने 614 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, जो महामारी शुरू होने के बाद से नौकरी में पहली बड़ी कटौती है।
  • जानकारी मिली है कि प्रभावित कर्मचारी एपल के विशेष प्रोजेक्ट ग्रुप का हिस्सा थे, जिनमें से कुछ अब रद्द हो चुकी सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।
  • यह संख्या और भी अधिक हो सकती है, क्योंकि विदेशों में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने भी अपनी नौकरी खो दी है।
  • वहीं Google ने Python, फ्लटर और डार्ट टीमों में बहुत सारे कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।
  • Google के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौकरी में कटौती पुनर्गठन का हिस्सा है और कर्मचारियों के पास कंपनी के अन्य ओपन वैकेंसी के लिए आवेदन करने का विकल्प है।