गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) ने फेसबुक पर पोस्ट करके कबूल किया है कि, उसने ही टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कराई है।

4
89

दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria) की हत्या हुई है वही एक कैदी घायल है। टिल्लू ताजपुरिया की हत्या से दिल्ली पुलिस में हंगामा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) पर जानलेवा हमला हुआ। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही, टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) ने ली है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) ने फेसबुक पर पोस्ट करके कबूल किया है कि, उसने ही टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कराई है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लिखा कि, आज जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है। वो हमारे भाई ने योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू ताजपुरिया ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से ही हमारे भाइयों का दुश्मन था।

Gangster Tillu Tajpuria

आज गोगी मान ग्रुप वाले भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया, बड़े भाई गोगी का बदला लेकर। उसने आगे लिखा कि और भी जो जिंदा रह गए हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा। जिस किसी का भी हाथ है, हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे जल्द मौत के घाट उतारा जाएगा।

आपको बता दें कि, दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria) (33) की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था। हालांकि, जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Comments are closed.