पूर्व पीएम व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे, राजनीतिक गलियारों में बना बहस का मुद्दा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के व्हीलचेयर पर आने से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

0
89

राज्यसभा में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे। उनके खराब स्वास्थ्य के बावजूद संसद में आना राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया। जहां विपक्षी गठबंधन के नेता प्रशंसा करते नहीं थक रहे तो वहीं भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया।

आम आदमी पार्टी के नेता ने की प्रशंसा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के व्हीलचेयर पर आने से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बहस छिड़ गई है। वही आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 90 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि आज राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदारी की मिसाल बनकर खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

बीजेपी ने कही ये बात

वहीं, सबसे पुरानी पार्टी की आलोचना करते हुए बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस की ये सनक देश याद रखेगा। सिर्फ अपना बेईमान गठबंधन जिंदा रखने के लिए कांग्रेस ने सदन में एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हीलचेयर पर बैठाए रखा। यह बेहद शर्मनाक है।

सुप्रिया ने कही ये बात

वही इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा कि डॉक्टर साहब का लोकतंत्र के प्रति यह समर्पण इस देश के संविधान में उनके विश्वास का प्रमाण है। भाजपा ने अपने बुजुर्गों को भले मानसिक कोमा में धकेल दिया हो, लेकिन हमारे बड़े हमारी प्रेरणा और हमारा हौसला हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपने आका से कहो कुछ सीखें – भगोड़े ना बनें।