पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने दिलाई नव निर्वाचित मंडी व्यापारी नेताओं को शपथ

0
35

Hardoi: यूपी के हरदोई जनपद की गल्ला मंडी परिसर में मंडी व्यापारी एसोसिएसन चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे हरदोई के दिग्गज व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल (Naresh Aggarwal) ने व्यापारियों को शपथ दिलवाई। गल्ला मंडी व्यापारियों की ये पुरानी परंपरा का निर्वाहन आज भी जारी है।

हमेशा करीबन 35 वर्षो से नरेश अग्रवाल ही मंडी व्यपारियो को शपथ दिलाते है और अपना आशीर्वाद व स्नेह भी उन्हें प्रदान करते है। व्यापारी वर्ग का सहयोग व समर्थन हमेशा नरेश अग्रवाल के साथ व उनके निर्देशानुसार रहता है। हरदोई जिले में पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एकमात्र व्यापारियो के हितैषी नेता है। चुनाव में व्यापारी वर्ग हमेशा उन्ही के साथ रहता है। नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित किया। उनकी सुरक्षा व सहयोग हमेशा करने का अपना वादा व दावा कर उनको आस्वस्त किया।

नरेश अग्रवाल (Naresh Aggarwal) ने आज कल ऑनलाइन व्यापार की चल रही मुहिम को व्यापारियों के लिए घातक व नुकसान दायक बताया। नरेश ने कहा ऑनलाइन व्यापार देश की अर्थ व्यवस्था कमजोर कर रहा है। वही व्यापारियों की भी कमर तोड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने जहाँ भाजपा के पक्ष में कसीदे पढ़े, वही विपक्ष पर जमकर कटाक्ष भी किये। नरेश अग्रवाल ने मोदी और योगी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने भाजपा को ही व्यापारियों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने व्यापारियों से आगामी चुनाव में मोदी के समर्थन में रहने की अपील की।

नरेश अग्रवाल के निर्देशानुसार ही हरदोई में व्यापारी वर्ग अपना सहयोग व समर्थन किसी राजनैतिक पार्टी को देते हैं। नरेश अग्रवाल ने आज व्यापारियों में भाजपा मय माहौल पैदा कर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन आने वाला सामान ऐ ग्रेड का न होकर थर्ड ग्रेड का मिलता है। उन्होंने इस व्यवस्था का विरोध किया और इसको बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

हरदोई जिले में करीबन 180 के आसपास राइसमिल थे, जो अब केवल 30 के आसपास रह गए है। नरेश अग्रवाल (Naresh Aggarwal) ने हरदोई में लगातार घट रही राइस मिलो की संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा अगर सरकार की किसी नीति के कारण ऐसा हो रहा है तो सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से राइस मिल की नीति पर अवश्य ध्यान देने का अनुरोध किया।

नरेश अग्रवाल ने हरदोई में हाल ही में आये अखिलेश यादव द्वारा भाजपा और योगी पर किये गए कटाक्ष और लगाए गए आरोपो को उनका कर्तव्य बताया कहा आरोप हमेशा मजबूत पर लगाया जाता है, कमजोर पर नही। विपक्ष के नाते आरोप लगाना अखिलेश का कर्तव्य है।