एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना

पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan ashirvad Yatra) जितना आगे बढ़ रही है। उतना ही उनके हारने की आशंका बढ़ रही है।

0
11

अभी हालही में कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई है, एमपी में भी बीते सप्ताह जोरदार बारिश देखने को मिली है। जिससे राज्य का तापमान थोड़ा कम हो गया है लेकिन इतनी बारिश होने के बावजूद भी राजनीतिक क्षेत्र में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है। जी हाँ! जैसा की आप सब जानते मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधान सभा चुनाव होने वाला है। जहाँ जीत की तैयारियों में सभी पार्टिया जोरो -शोरो से जुटी हुई है। वही राजनीतिक माहौल भी काफी गर्म दिख रहा है। कभी बीजेपी, कांग्रेस पर हमला बोल रही तो कभी कांग्रेस, बीजेपी पर हमला बोल रही है। दोनों पार्टिया लगातार एक -दूसरे पर निशाना साधते नज़र आ रहे है।

अब इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan ashirvad Yatra) जितना आगे बढ़ रही है। उतना ही उनके हारने की आशंका बढ़ रही है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर पोस्ट कर कहा कि दरी बिछाने और उठाने वाले स्थानीय भाजपा कार्यकताओं का थोड़ा भी बस चले तो वो इन झूठी भाजपाई यात्राओं को बीच में ही ख़त्म कर दें या करा दें, बेचारे बेबस हैं लेकिन जनता बेबस नहीं है वो तो अब तैयार है, अबकी बार, भाजपा पर पलटवार। उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से कहा कि आज एक ही नारा है- मिलावटी भाजपा को छोड़ेंगे,सच्ची कांग्रेस का साथ जोड़ेंगे।