पूर्व भाजपा अध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी का राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

डीएम, एसपी, एसडीएम चायल और जनप्रतिनिधियों सहित तमाम लोगो ने दी श्रद्धांजलि।

0
119

कौशाम्बी: लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी (Yashpal Keshari) पुत्र स्व0 जगन्नाथ केशरवानी का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। थाना कोखराज अंतर्गत कस्बा भरवारी में जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी चायल सौम्य मिश्रा द्वारा अंतिम सलामी दी गयी।

पुलिस विभाग ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय यशपाल केशरी (Yashpal Keshari) का राजकीय सम्मान करते हुए शस्त्र द्वारा सलामी दी गयी। लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय यशपाल केशरी (Yashpal Keshari) की अंत्येष्टि में उनके परिवार जन सहित डॉक्टर रमा मित्र शास्त्री, डॉक्टर हरीश चंद केशरी, डॉक्टर प्रकाश चंद केशरी, सुरेशचंद केशरी, सुरजीत चंद, वेद प्रकेश, सतीश चंद, ओम प्रकाश केसरी (पत्रकार), अंकुर, ऋषभ आदि सम्मिलित रहे।

इस दौरान सांसद कौशाम्बी विनोद कुमार सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी तथा मीडिया प्रभारी उप मुख्यमंत्री भोले शंकर सहित, नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, विधायक निर्मला पासवान, व्यापारी नेता रमेश चंद अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद केसरवानी, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, आशीष एडवोकेट, प्रवेश केसरवानी, राकेश पांडे, गुलाम हुसैन, राम प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट संजय उपाध्याय, राहुल हीरो, अशोक केसरवानी, जिला सूचना अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।