अमेरिका में बढ़ा बाढ़ का खतरा, एक शख्स की मौत

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दक्षिणपूर्वी न्यूयॉर्क में आगे भी बाढ़ की चेतावनी जारी की और इसे 'खतरनाक' बताया है।

0
27

अमेरिका (America) में भारी बारिश और बाढ़ के चलते न्यूयॉर्क की हडसन वैली में रविवार रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। जहाँ लोगों के घरों और दफ्तरों तक पानी भर आया है। भारी बाढ़ के कारण कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन भी बंद करना पड़ गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दक्षिणपूर्वी न्यूयॉर्क में आगे भी बाढ़ की चेतावनी जारी की और इसे ‘खतरनाक’ बताया है।

ऑरेंज काउंटी के कार्यकारी अधिकारी स्टीवन एम न्यूहौस ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। रॉकलैंड काउंटी के कार्यकारी अधिकारी एड डे ने निवासियों को भारी बारिश खत्म होने तक सुरक्षित स्थान पर घर के भीतर ही रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है।