अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में मिली इंसानों जैसे दाँतों वाली मछली

0
54

जिस तरह अंतरिक्ष की दुनिया का कोई अंत नहीं है और ये रहस्यों से भरी हुई है। ठीक उसी तरह से समंदर के अंदर भी क्या-क्या रहस्य छिपे हैं, इसका पता किसी को भी नहीं है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक ऐसी मछली मिली है, जिसके मुंह में इंसानों जैसे दांत हैं। इसके मुंह के कई हिस्सों में दांत ही दांत हैं। इसका वजन 4 किलो है। आम भाषा में इसे शीप्सहेड फिश कहते हैं, जो खासतौर पर अटलांटिक महासागर में पाई जाती है।

स्पियरफिशर टॉड एल्डर को मिली ये मछली

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 38 साल के स्पियरफिशर टॉड एल्डर अमेरिका के वर्जीनिया में मछलियांपकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा जीव देखा, जिसके दांत हूबहू इंसानों की तरह ही थे। उसका सिर काफी बड़ा था। जब वो इस जीव को देखने के लिए गए, तो ये एक मछली थी, जो बहुत ही विचित्र लग रही थी।

इंसानों से दांत, डायनोसॉर सा शरीर

टॉम एल्डर ने बताया कि वो तैरते हुए नीचे गए और उन्होंने आखिरकार मछली को पकड़ लिया। टॉम ने आगे बताया कि मछली के दांत बिल्कुल इंसानों जैसे थे, जो उसके मुंह के अंदर ऊपर की ओर भी मौजूद थे। वो अपने मजबूत दांतों से कॉकल्स, ऑइस्टर और क्रैब्स को खाती है। जब इस मछली का वज़न लिया गया, तो ये 8.6 किलोग्राम की निकली। आमतौर पर शीपहेड फिश का वज़न और आकार इतना ज्यादा नहीं होता है। मछली की खासियत उसके दांत ही हैं, जो बेहद मजबूत हैं।

मछली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेशनल अंडरवाटर स्पेअरफीशिंग एसोसिएशन के मुताबिक मछली अब तक की सबसे वज़नदार शीपहेड फिश है, ऐसे में ये विश्व रिकॉर्ड बन चुका है। आमतौर पर ये 3-4 पाउंड यानि मुश्किल से 1-2 किलो होती हैं। टॉम का कहना है कि मछली की उम्र 15 साल है। जिस दिन उन्होंने मछली को पकड़ा, उस दिन वे अपनी पत्नी को भी डॉक पर अपने साथ ले गए थे, जिन्होंने मछली का वज़न करने पर ज़ोर दिया था।