आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पूरा गांव में पंचायत के दौरान हुई फायरिंग

0
297

आजमगढ़ जिले (Azamgarh) के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण के पूरा गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब पंचायत के दौरान फायरिंग होने लगी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने मौके का निरीक्षण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमो को लगाया है।

बतादे कि मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के पूरा गांव में पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे सिंह व गांव के ही भीम सिंह के बीच आवास आंवटन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनो पक्षो के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें हिमांशु नामक युवक को गंभीर रूप से घायल होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ पहुँचते ही उसकी मौत हो गई। हिमांशु के सीने में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोगो भीम सिंह व मुन्ना सिंह के पैर में गोली लगी। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आजमगढ़ (Azamgarh) के एसपी अनुराग आर्य ने खुद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि आरोपी पक्ष के 5 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित 4 टीमो को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। जल्द ही सभी आरोपियो की गिरफ्तारी हो जायेगी। उन्होने कहा कि आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।