फतेहपुर: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की हुई मौत

0
22

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में खेत पर काम कर रही महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके बाद महिला बुरी तरीके से झुलस गई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेत पर काम कर रही थी महिला

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव के रहने वाले रामदयाल पासवान अपनी पत्नी गायत्री देवी 40 वर्ष के साथ शाम को खेत गए थे।पत्नी खेत में गेंहू काटने लगी और पति पास ही जानवर को चरा रहा था।उसी बीच अचानक मौसम बदलते ही तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने के कारण चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई।पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति खेत में पहुचा और पत्नी की हालत देखकर ग्रामीणों के मदद से 108 एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जिला अस्पताल में मौजद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

थाना प्रभारी रणजीत बहुदार सिंह ने बताया कि खेत में काम करते समय महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है।पति के सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से यमुना कटरी क्षेत्र में खेत खड़ी पकी गेंहू की फसल सहित चना सहित सब्जियों पर पड़ा है।ओलावृष्टि होने से किसानों की फसल बर्बाद होने पर किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है।ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुचकर बर्बाद फसलों का आंकलन किया है।