फतेहपुर: शादी में जयमाला से पहले फरार हुआ दूल्हा, ढूंढने निकली पुलिस

0
22

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर शादी के दिन जयमाला से पहले एक दूल्हा लापता हो गया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस लापता हुए दूल्हे को ढूंढने में जुट गई।

धूमधाम के साथ लड़की के घर पहुंची थी बारात

फतेहपुर (Fatehpur) में धूमधाम के साथ एक बारात पहुंची लेकिन कुछ देर बाद अचानक से दूल्हा लापता हो गया। अचानक से दूल्हा लापता हो जाने के बाद लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों हैरान रह गए और फरार दूल्हे की तलाश शुरू कर दी। बताते चलें कि मामला हाशिमपुर भेदपुर गांव का है। यहां रहने वाले श्यामलाल ने अपनी बेटी की शादी रामलाल के बेटे अजय के साथ में तय की थी। बारात की तारीख तिथि और बारात समय अनुसार लड़की वालों के घर पर पहुंच गई। यहां शादी की रसमें चल रही थी तभी अचानक से जयमाला के दौरान दूल्हा फरार हो गया। अचानक से दूल्हे के फरार हो जाने के बाद बरात में आए लोग हैरान रह गए। लड़के पक्ष और लड़की पक्ष के लोग लगातार रात भर दूल्हे को ढूंढते रहे लेकिन नाकाम रहे। जिसकी वजह से शादी वाला घर परेशानियों में डूब गया।

शादी वाले दिन नशे की हालत में पहुंचा था दूल्हा

जयमाला के वक्त अचानक से फरार हुए दूल्हे के मामले में बारात में आए लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत्त था कि उसे अपना होश नहीं था। लड़खड़ाते हुए वह शादी में पहुंच गया और अचानक से लापता हो गया। फिलहाल में लापता हुए दूल्हे के मामले में पुलिस को जानकारी दी गई। वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी लगातार लापता हुए दूल्हे की तलाश करते हुए दिखाई दी लेकिन पुलिस के हाथ भी अभी खाली है।