फतेहपुर: मतगणना स्थल पत्रकार को पड़ा दिल का दौरा

उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, अजय सिंह सुबह से ही मतगणना पर नजर बनाए हुए थे।

0
10

फतेहपुर जिले में मतगणना स्थल के मीडिया पंडाल में पत्रकार अजय सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, अजय सिंह सुबह से ही मतगणना पर नजर बनाए हुए थे।

इसी दौरान अजय सिंह को सुबह करीब 11 बजे सीने में दर्द हुआ। वे कुर्सी से उठे और सीना दबाते हुए बेचैन होकर जमीन पर गिर गए। मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेज। डॉक्टर ने बताया कि बीपी बढ़ा हुआ है। उपचार जारी है।